दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुरभि चंद्रवंशी ने लोगों से की अपील: कहा- औरो से मिली हिम्मत, सामान्य लोगों को भी हो ब्रेललिपि की सही जानकारी

दुर्ग। दुर्ग सरस्वती नगर की सुरभि चंद्रवंसी जो बच्चपन से देख नही सकती है। उनके द्वारा सामान्य लोगो को ब्रेनलिपि के बारे में जानकारी देना चाहती है।

उनके जैसे और भी बच्चे है जो देख नही पाने की वजह से उनकी हिम्मत नही होती है। कुछ कार्य करने के लिए टूट जाती है। सुरभि जिसने लोगो को ब्रेललिपि के बारे में सही से जानकारी देने की बात कही।

जिससे लोगो औरो के लिए मदद हो सके। ब्रेललिपि कैसे समझा और पढ़ा जाए। इसकी सही जानकारी लोगो तक मिल सके इसके लिए सुरभि ने यूट्यूब के माध्यम से लोगो को पढ़ाने की बात कही। ताकि और बहुत सारे बच्चे अपने हिम्मत तो नही हारेंगे।

अभी काम की शुरुआत और ब्रेल सिखाने का एक छोटा सा प्रयास कर रही है। यह क्लास बच्चों के लिए नहीं है बड़े लोगों के लिए है, जो इन सब में रुचि रखते हैं, जो हम दृष्टिबाधित लोगों को जानना समझना और सीखना चाहते हैं। हम कैसे पढ़ाई करते हैं। जानने समझने और सीखने की रूचि रखते हैं। क्लास उन लोगों के लिए है ब्रेल लिपि को समझ सके।

Related Articles

Back to top button