छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने मानवीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर धुप में खड़े ट्रैफिक जवानों के छाया के लिए छतरी लगाने के दिए निर्देश, किया निरीक्षण

यातायात व्यवस्था में लगे यातायात जवानों को गर्मी से राहत देने शहर के सभी चौको में लगाया गया रेंज अम्ब्रेला ( छतरी)…पुलिस अधीक्षक द्वारा मानवीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर धुप में खड़े ट्रैफिक जवानों के छाया के लिए, छतरी लगाने के दिए थे निर्देश…पुलिस अधीक्षक द्वारा छतरी का निरीक्षण कर,ट्रैफिक जवान से भी हुए रुबरु…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा मानवीय संवेदनशीलता रखते हुए धूप में खड़े ट्रैफिक जवानों के लिए छाया हेतु अम्ब्रेला (छतरी) लगाने के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में प्रभारी यातायात सत्यकला रामटेके एंव स्टॉप के द्वारा गर्मी के मौसम में यातायात व्यवस्था बनाने में लगे यातायात जवानों के द्वारा लगातार 08-10 घंटे कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

जिसके सुविधा के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंन्द्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चौक-चौराहों में रेंज अम्ब्रेला ( छतरी) को लगवाकर यातायात जवानों को शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चौक में लगाये छतरी का निरीक्षण भी किया गया एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान से रूबरू भी हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों के हित के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे यातायात जवानों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button