खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भावना गुप्ता ने जन्मदिन पर हेलमेट वितरण करने वाली छात्रा को किया सम्मानित

सोलहवें जन्मदिन पर मरवाही पुलिस संग बांटे 16 हेलमेट, परिवार संग राहगीरों को किया जागरूक…एसपी जीपीएम ने गुड समैरिटन सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एसपी चैंबर में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया छात्रा को सम्मानित…

मरवाही। विगत 25 जुलाई को मरवाही थाना क्षेत्र निवासी होनहार छात्रा कुमारी शताक्षी तिवारी पिता अमित कुमार तिवारी ने एक अभिनव पहल करते हुए अपने सोलहवें जन्मदिन के अवसर पर मरवाही पुलिस संग राहगीरों को 16 हेलमेट वितरण किए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया जिसके बाद क्षेत्र के आमजन के बीच छात्रा की सभी ने सराहना की।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को जब इसकी जानकारी मीडिया ग्रुप के माध्यम से चली तो उन्होंने आज 30 जुलाई को छात्रा शताक्षी को परिवार संग एसपी ऑफिस आमंत्रित कर सम्मानित किया। छात्रा ने बताया कि वह जीपीएम पुलिस के स्पेशल हेलमेट जोन और सड़क जागरूकता के कार्यक्रम फॉलो कर रही है और इसी से प्रभावित होकर शताक्षी ने निर्णय लिया कि अपने जन्मदिन को सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रसारित करने के रूप में मनाएगी ।

इतनी कम उम्र में जनकल्याण हेतु किए गए बालिका के प्रयास से प्रभावित होकर जिला एसपी भावना गुप्ता ने गुड समैरिटन के रूप में अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के लिए छात्रा शताक्षी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया और उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर एसपी भावना गुप्ता ने घोषणा की है कि जिले के जो नागरिक किसी दुर्घटना के पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने या जागरूकता संबंधी कोई उल्लेखनीय प्रयास करते हैं तो ऐसे अच्छे नागरिकों को चिन्हांकित कर गुड समैरिटन के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, डीएसपी निकिता तिवारी, थाना प्रभारी मरवाही उप निरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे एवम् कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button