छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भावना गुप्ता ने यातायात, एमटी एवं रक्षित केंद्र के साजो सामान एवं उपकरणों का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार। दिनांक 14.11.2025 को रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में यातायात, एमटी एवं रक्षित केंद्र के समस्त साजो सामान एवं उपकरणों का प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा उक्त सभी सामग्रियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त सामग्री एवं उपकरणों की उपयोगिता एवं कार्य के संबंध में संक्षिप्त जानकारी लिया गया।

साथ ही अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर को उपरोक्त सभी सामग्रियों एवं उपकरणों की समुचित एवं सही तरीके से देखरेख करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान निरीक्षण कार्यक्रम में अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, कौशल कुमार वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैंप कसडोल, निरीक्षक रितेश मिश्रा थाना प्रभारी सिमगा, निरीक्षक नरेश दीवान प्रभारी यातायात सिमगा, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी राजादेवरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button