छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भोजराम पटेल के निर्देश पर चला विशेष अभियान: 30 प्रकरण में 32 लोगों पर हुई कार्यवाही, 225.2 बल्क लीटर शराब जप्त

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के पदस्थापना होने से लगातार अवैध रूप से शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिला मुंगेली में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर तथा अति०पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारियो के मार्गदर्शन पर जिला के समस्त थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिस तारतम्य में दिनांक 01.10.2024 से 15.10.2024 तक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी जिनमे क्रमशः

(1) थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा 08 प्रकरण में 08 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 53.28 बल्क लीटर देशी शराब किमती 26640 रू एवं 03 नग मो० सा को जप्त कर राजसात हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी महोदय मुंगेली को भेजा गया है।

(2) थाना जरहागांव द्वारा 03प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 96लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6600 रू जप्त किया गया है।

(3) थाना लोरमी द्वारा 09 प्रकरण में 09 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 09 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1350 रू एवं 11.76 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब किमती 5860 रू जप्ती किया गया है।

(4) थाना पथरिया द्वारा 04 प्रकरण में 04 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 13.680 बल्क लीटर देशी शराब किमती 7080 रू एवं 01 नग मो० सा को जप्त कर राजसात हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी महोदय मुंगेली को भेजा गया है।

(5) थाना सरगांव द्वारा 03 प्रकरण में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करें 3.040 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब जप्ती किया गया है।

(6) थाना चिल्फी द्वारा 02 प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 2.125 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 465 रू जप्त किया गया है।

(7) थाना लालपुर द्वारा 02 प्रकरण में 03 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करें 51.120 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब किमती 25.500 एवं 16 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1600 रू जप्ती किया गया है। एवं 02 नग मो० सा को जप्त कर राजसात हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी महोदय मुंगेली को भेजा गया है।

जिले के समस्त थाना में उक्त अवधि में कुल 30 प्रकरण में 32 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किया गया है तथा कुल लगभग 125 बल्क लीटर देशी प्लेन एवं 100 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल लगभग 225.2 बल्क लीटर शराब जप्ती कार्यवाही की गई। मुंगेली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button