दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देशभक्ति गीत और अटल जी की कविताओं से गूंज उठा आत्मानंद स्कूल भिलाई 3, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सहायक अभियंता देवेंद्र पांडेय

भिलाई 3। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र पांडे, सहायक अभियंता नगर निगम चरोदा, प्राचार्य मीरा अनिल कुमार, जेपी श्याम, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा अग्रवाल, संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा, जूनियर इंजीनियर मुकेश रात्रे, व्याख्याता एवम शिक्षक गण द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना के साथ शुरुआत की गई।

ततपश्चात अर्चना मिश्र द्वारा सरस्वती वंदना के बाद स्वागत एवम परिचय हुआ। छात्रों के द्वारा अटल जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाषण, कविता एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक के भूमिका में रश्मि गुप्ता, संध्या तिवारी, अर्चना मिश्रा, मयूरी, भुनेश्वरी यादव निर्वहन किया।

आकांक्षा अग्रवाल द्वारा सु शासन में महत्व पर प्रकाश डाला और हम सब को अनुशासित रह कर काम करना चाहिए।देवेंद्र पांडे सहायक अभियंता ने अटल जी के जीवन परिचय एवम अटल जी को मिले विभिन्न सम्मान का वर्णन किया और साथ में जीवन मे हमेशा खुश रहे मस्त रहे अपने विचार व्यक्त करते हुए अटल जी पर कविता पाठ किया गया।

प्राचार्य सेजेस चरोदा ने गीत प्रस्तुत कर बच्चों का मोटिवेट किया। अर्चना मिश्रा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने किया। विजेता छात्रों के नामों की घोषणा किया गया तथा सभी को शपथ दिलाया गया। अंत मे प्राचार्य मीरा अनिल कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button