दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साय सरकार की बजट में मोदी की गारंटी, युवाओं से लेकर महिलाओं के लिए प्रावधान : दया सिंह

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री दया सिंह ने साय सरकार के बजट का स्वागत किया है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की गारंटी वाला बजट है।

इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और बड़े-बुजुर्गों व युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक प्रावधान है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी। इसकी शुरुआत हो गई है।

बजट में बतौर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरकार के बजट में सभी वर्गों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी है। बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं, कोई भार नहीं है।

दया सिंह ने कहा कि, बजट में दुर्ग जिले के लिए बड़ी घोषणा है। दुर्ग में इंटरप्रोन्योरशिप सेंटर खुलेगा। छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी। रतनपुर महामाया माई, डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मां, दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मां, चंद्रपुर में चंद्रहासिनी मां समेत पांच शक्तिपीठों का विकास किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 12000 वार्षिक दिया जाएगा। बिजली बिल हाफ योजना के लिए 1 हजार 274 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा।

श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय की स्थापना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button