छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भोजराम पटेल ने लगाया जन चौपाल: महिलाओ को बांटे साड़ी, यातायात के प्रति जागरूक करने दिया हेलमेट

 

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा कोरबा जिले में चलाए जा रहे “तुंहर पुलिस तुंहर द्वार” योजना के अंतर्गत शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आज थाना उरगा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुमान में स्वयं पहुंचकर जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए भोजराम पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा अनुरूप हर व्यक्ति तक सुलभ न्याय उपलब्ध कराने एवं जिले में कानून का शासन स्थापित करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एक नया प्रयोग करते हुए “तुंहर पुलिस तुंहर द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को गांवों में भेजकर शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करने एवम अंतिम व्यक्ति तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु गांव में जन चौपाल एवम चलित थाना के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जन चौपाल में 05 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं जन चौपाल में उपस्थित पुरुषों को शाल, महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया , साथ ही यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु हेलमेट वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहित पुलिस एवं मीडिया कर्मी के साथ जनप्रतिनिधि एवम नागरिक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button