छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने बच्चों को नशीले पदार्थ एवं असामाजिक गतिविधियों से बचाने हेतु उनका रूझान खेल कूद की ओर प्रोत्साहित करने के लिये शहर के युवाओ तथा विभिन्न एनजीओ की ली मीटिंग

राजनांदगांव। ‘‘युवा दिवस’’ के अवसर पर दिनांक 12.01.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा युवाओ तथा विभिन्न एनजिओं की मीटिंग लेकर बच्चों एवं नव युवकों को नशेले पदार्थ एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने हेतु उनका रूझान खेल कूल की ओर लाने के लिये कार्य योजना तैयार करने एवं क्रियान्वित करने के लिये उपस्थित विभिन्न एनजियों एवं युवा खिलाड़ियों को एक साथ मिलकर अलग-अलग खेलों का आयोजन कर सलम ऐरिया, गांव क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल का प्रशिक्षण देकर उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये रूप रेखा तैयार कर शहर एवं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेल का प्रशिक्षण एवं टूर्नामेंट का आयोजन सभी के सहयोग से करने हेतु कहा गया।

जिसमें बच्चों के लिये दौड़- किड़ोथॉन, महिलाओं के लिये- पिंकथॉन बॉलिबाल, हॉकी, कबड्डी, तिरंदाजी, सायकीलिंग, स्वीमिंग, इंडोर गेम्स में चेस, कैरम आदि खेलों में बच्चों का रूझान पैदा करने पर उनका भविष्य उज्ज्वल हो और बच्चें नशीले पदार्थो एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें जिससे भविष्य में ये बच्चें जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली ऐमन साहू तथा राजनांदगांव रनर, लायंस क्लब ऑफ राजनांदगांव, नव युवा, एथलेटिक कोच, बालिवॉल खिलाड़ी एवं शहर के युवा एवं एनजिओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button