छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने विजयादशमी पर्व पर विधी विधान से शस्त्रों की पूजा की

राजनांदगांव। आज दिनांक 24.10.2023 को विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजनांदगांव पुलिस लाईन-शस्त्रागार में प्रात 10ः00 बजे पूरे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना एसपी मोहित गर्ग द्वारा किया गया।

शस्त्र पूजा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह सिसोदिया, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया, एवं थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, तुमड़ीबोड़ व रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन, रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी, पूजा में शामिल हुए और किसी निर्दोष पर शस्त्र का कभी भी उपयोग न करने तथा असहाय आम जनों की रक्षा करने का संकल्प राजनांदगांव पुलिस द्वारा लिया गया।

उपस्थित स्टाफ को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्पों में भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारियों ने स्टाफ की मौजूदगी में शस्त्रपूजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button