छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू संचालन के संबंध में व्यापारियों की ली बैठक

संस्थानों/दुकानों में लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरा को दुरूस्त कर लेवें और सभी अपने दुकानों में सी.सी.टी.व्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगावें जिससे अपराधियों में पहचान उजागर हो सके…ट्राफिक के भीड़-भाड़ जगहों को चिन्हानकित कर पार्किंग से निजात पाने के लिए के लिये संयुक्त टीम का गठन किया जायेगा…

राजनांदगांव। दिनांक 30.12.2023 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा शहर के बाजार में भीड़भाड़ होने से शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कन्ट्रोल रूम के जनसंवाद कक्ष में व्यापारियों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें नगर निगम कमिशनर अभिषेक गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एस.डी.एम. अरूण वर्मा, सी.एस.पी. अमित पटेल, डी.ए.पी. यातायात हेमप्रकाश नायक, सराफा एशोसियेशन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं ट्रान्सपोर्ट यूनियन के व्यापारी एवं पदाधिकारगण, जनप्रतिनिधि, थाना प्रभारी कोतवाली एवं बसंतपुर प्रभारी उपस्थि हुए।

उक्त बैठक में एस.पी. मोहित गर्ग द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा की शहर में यातायात व्यस्था सुगम व सुचारू संचालन के लिये हम सब मिलकर काम करना होगा तथा व्यापारियों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थानों/दुकानों के बाहर पार्किंग छोड़कर अपना समान रखे वे अपने संस्थानों/दुकानों में लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरा को दुरूस्त कर लेवें और सभी अपने दुकानों में सी.सी.टी.व्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगावें जिससे अपराधियों में पहचान उजागर होने का भय हो और घटना पश्चात पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सहायता मिले।

व्यापारियों द्वारा गुडाखू लाईन में भीड़ भाड़ को देखते हुये ट्राफिक पुलिस को पेट्रोलिंग करने हेतु कहा गया। शासन/प्रशासन, सराफा एशोसियेशन, चेम्बर ऑफ कामर्स एवं ट्रान्सपोर्ट यूनियन के व्यापारी एवं पदाधिकारगण द्वारा फ्लाई ओवर के नीचे पार्किं के संबंध में तथा शहर के चौक चौराहों व भीड़-भाड़ जगहों के संबंध में दो दिवस के भीतर टीम बनाकर सर्वे कर उस पर निजात पाने हेतु कहा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों को ब्रेथ एनालिजर का उपयोग कर जांच करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट नही पहने वालों को यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी। व्यापारियों से अत्यधिक तेज आवाज में चलने वाले डी जे के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए संचालकों को कम आवाज में संचालित करने संबंध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर संजय तेजवानी चेम्बर ऑफ कामर्स, परसनाथ शर्मा-बेकरी, सुरेश पंजवानी-रोज कार्नर, प्रियेश-आरोग्या अमृत, राम ठाकुर-जलाराम स्वीट, राहुल बोहरा-सुमित, अमित अजमानि- बॉडी टच जिम, होटल लक्ष्मीनाराण, सूरज खंडेलवाल, बादल साहू-मानव मंदिर, कमल गुप्ता-फुरसत के पल, मो.अलीम अहमद, राजकुमार बाफना, आशिष डोंगरे-प्रदेश मंत्री, किशून यदू एवं अन्य संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button