छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रामकृष्ण साहू ने थाना नवागढ का किया निरीक्षण, रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने के दिए निर्देश

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना नवागढ का दिनांक 23.07.2024 को निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों व जवानो का मनोबल बढायें जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनायें रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। थाना परिसर की साफ सफाई रखने थानों का रिकार्ड दुरूस्त रखने एवं सभी अधिकारियों व जवानों को आमजन महिला आगंतुक रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पूर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

साथ ही लंबित अपराधो मर्ग गुम इंसान लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने तथा लंबित संमंस लंबित वारंट व आपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने जप्ती माल की निकाल हर संभव प्रयास करने जप्ती माल एवं थाना के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने व चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने तथा अवैध कारोबारियो अवैध शराब जुआ सट्टा गांजा नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाकर अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने साथ ही थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत सड़क पर बैठे हुये मवेशियों का जगह चिन्हांकित कर नगर पंचायत ग्राम सरपंच कोटवार एवं गौवंश पालको की बैठक लिया।

इनको सुरक्षित स्थान में रखने व बांधकर रखने के संबंध में बताया गया मवेशियों के सड़क पर बैठे रहने से आने जाने वाले दो पहिया वाहन 04 पहिया वाहन व भारी वाहनो व सड़क में मवेशियों के बैठे रहने से सड़क दुर्घटना की संभावना रहती है जिसको ध्यान में रखते हुये लगातार पुलिस पेट्रोलिंग व थाना नवागढ़ स्टाफ को सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने हेतु निर्देषित किया गया।

निरीक्षण के दौरान ज्योति सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, मनोज तिर्की पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा, कमलनारायण शर्मा उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव थाना प्रभारी नवागढ मोहन लाल साहू सहायक उपनिरीक्षक प्रधान आरक्षक अजय बंजारे प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत पूनम ठाकुर अनुपमा दुबे व अन्य थाना नवागढ़ के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button