छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने जिला कराटे संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों से की मुलाकात

जिला जांजगीर चाम्पा के कराते खिलाड़ियों ने विशाखापट्टनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 8 गोल्ड, 5 रजत एवं 4 कास्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया…

जांजगीर चांपा। आज दिनांक 08 फरवरी 23 को विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जिले के कराते प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से सौजन्य मुलाकात किया। छठवीं अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप 23 विशाखापट्टनम स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम में यूनाइटेड शोतोकान कराते इंडिया के तत्वाधान में विभिन्न देशों के बीच चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें जॉजगीर-चांपा जिले के कराते खिलाड़ी भी सम्मिलित हुये थे।

जिसमे जिले के 17 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता में 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 04 कांस्य पदक हासिल कर जिले सहित राज्य का भी नाम रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन के लिऐ बधाई दिये साथ ही आगामी प्रतियोगिता के लिये तैयार रहने एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button