दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिक लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी बेमेतरा से गिरफ्तार

भिलाई। जामुल क्षेत्र का रहने वाला प्रार्थी दिनांक 18.01.2025 को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक बेटी को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम नाबालिक बालक/बालिकाओं को शत प्रतिशत बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिक बालक / बालिकाओं के पता तलाश में लग गई।

पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि नाबालिक बालिका को आरोपी भगाकर ग्राम भिम्भोरी बेरला जिला बेमेतरा में रखा है। सूचना मिलते ही तत्काल जामुल पुलिस टीम गठित कर ग्राम भिम्भोरी बेरला जिला बेमेतरा रवाना किया।

नाबालिक बालिका को ग्राम भिम्भोरी बेरला जिला बेमेतरा से दस्तयाब किया गया तथा पीडिता से पूछताछ करने पर बताया कि ग्राम भिम्भोरी बेरला जिला बेमेतरा का रहने वाला त्रिलोचन विश्वकर्मा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म किया है।

प्रकरण में दुष्कर्म के धारा का इजाफा कर आरोपी त्रिलोचन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर दिनांक 21.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, सउनि एमानवेल खलखो, महफुज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आरक्षक चेतमान गुरुंग, जी सैमुअल, रूपनारायण बाजपेयी, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान सिंह, म.आर. तोषी गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक 28/2025, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट 

आरोपी: त्रिलोचन विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी ग्राम भिम्भोरी बेरला जिला बेमेतरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button