दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने फ्लैग मार्च का किया नेतृत्व, विधानसभा चुनाव में सुरक्षा योजना तैयार किए जाने के संबंध में दिए निर्देश

भिलाई। दिनांक 25/09/2023 की संध्या पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर के थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में ली गई थी। जिसमें जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा योजना तैयार किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। मीटिंग उपरांत पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा स्वयं शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार सहित राजपत्रित अधिकारी के साथ में भिलाई नगर क्षेत्र छावनी, खुसीपार, वैशाली नगर में सघन पेट्रोलिंग की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान अड्डेबाजी करने वाले, क्षेत्र के गुंडे बदमाशो, स्पीड बाइकिंग करने वालो पर सख्त कार्यवाही किये जाने सहित यह अभियान चलाया गया। आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उन पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रख कार्यवाही की गई।

उपरोक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणि शंकर चंद्रा सहित थाना प्रभारीगण उनके पेट्रोलिंग स्टाफ एवम डायल 112 का स्टाफ जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button