छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने लूट के मामले का किया खुलासा: लूट करने वाले दो आरोपियों से मोटर सायकल, मोबाइल और नगदी जप्त

टीम गठित कर लूट करने वाले दो आरोपियो को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…सोनारपाल एवम् देवड़ा के रहने वाले हैं आरोपी…तीसरे आरोपी की पहचान की जा रही है…

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में लूट के दो आरोपियों को टीम गठित कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना भानपुरी में प्रार्थी अमित कुमार पात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19,20.7. 2024 की दरमियानी रात जगदलपुर से अपने दोस्त के साथ अपनी मोटरसाइकिल में बड़े आमाबाल के लिए निकला था कि सम्राट ढाबा में चाय पीकर दोस्त विजय वैष्णव के घर जा रहा थे। आरोपीगण मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए बड़े आमाबाल मोबाइल दुकान के पास प्रार्थी का मोटर साइकिल, मोबाइल एवं ₹3000 मारपीट कर डरा धमका कर लूट कर भाग गए थे।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर , उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयो की पातासाजी कर पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 27 P 6780, एक रियलमी मोबाइल, नगदी रकम 2950 रुपए ,घटना में प्रयुक्त आरोपी का मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 KV 9780,लोहे का कड़ा, को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी- 1. दिनेश नायक पिता मधुराम नायक जाति बंजारा उम्र 26 वर्ष साकिन सोनार पाल

2. पूरन यादव पिता स्वर्गीय तुलाराम यादव जाति रावत उम्र 20 वर्ष साकिन देवड़ा पनारापारा थाना भानपुरी जिला बस्तर

जप्त सामाग्री:- 1. मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 27 P 6780

2.मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 KV 9780

3.एक रियलमी मोबाइल

4.नगदी रकम 2950 रुपए

5.एक लोहे का कड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button