Uncategorised

SP सदानंद कुमार ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं धान खरीदी के संबंध में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश

बालोद। आज दिनांक 29.11.2021 को कंट्रोल रूम बालोद में कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं धान खरीदी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा मीटिंग ली गई।

इस मीटिंग में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी स्तर पर धान खरीदी क्रय हेतु तहसीलदार एवं थाना प्रभारी समन्वय स्थापित कर प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर सूक्ष्म निगाह रखने एवं भ्रमण करने तथा अनुविभाग स्तर पर एस.डी.एम.के साथ सी.एस.पी./एस.डी.ओ. टीम बनाकर कानून व्यवस्था विशेष ध्यान रखने का निदेर्श दिया गया।

गांजा एवं मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु जिला बालोद में तीन स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किया जायेगा।
1. डौण्डी थाना अंतगर्त- मथई चैक के पास।
2. गुरूर थाना अंतर्गत- मरकाटोला कैम्प के सामने ।
3. देवरी थाना के सामने
इन सभी चेक पोस्ट पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने का निदेर्श दिया गया।

इस मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते , डी.एस.पी. नवनीत कौर,  एस.डी.ओ.पी. प्रतीक चतुवेर्दी, डी.एस.पी., एस.एस. मौर्य तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button