छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP सूरज सिंह परिहार ने ली पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों की बैठक, समय पर कार्यालय पहुंचने एवं साफ सुथरी वेशभूषा मे आने के दिये निर्देश

लंबित शिकायत एवं लंबित पत्रों, लंबित पेंशन,मेडिकल बिल तथा अनुकंपा नियुक्ति सम्बंधी लंबित प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने के लिए भी दिये निर्देश…

 

धमतरी। दिनांक 23-4-2025 को पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी की सभी शाखाओं के प्रभारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा की उपस्थिति मे बैठक ली गई। सभी शाखा प्रभारियों सहित कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर ऑफिस पहुंचने एवं साफ सुथरी वेशभूषा में आने के निर्देश दिये।

पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं ओ.एम. शाखा,पेंशन शाखा,स्थापना शाखा, एस.आर.सी शाखा,वेतन शाखा, एसी,डीएसबी.डीसीबी. शिकायत आदि शाखाओं के संबधित शाखा प्रभारियों से वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों एवं लंबित प्रकरणों के सम्बंध में पूछताछ करते हुये लंबी अवधी से लंबित शिकायतों एवं पत्रों के शीघ्र निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया।

पेंशन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निकाल करवाने हेतु निर्देशित किया तथा मेडिकल एवं अन्य आवश्यक कार्य के बिल जिनका बजट की कमी के कारण भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है उसके लिये पुलिस मुख्यालय को पत्राचार करवाकर स्वीकृति प्राप्त कर लंबित बिलों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

अनुंकपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने भी निर्देश दिये।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका साहू एवं रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,निरी.(एम.) अखिलेश शुक्ला,निरी.(एम.) लक्ष्मी ध्रुव,उप निरीक्षक प्रेम प्रसाद उपाध्याय, विनोद शर्मा, रीडर सहित सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button