Uncategorised

राज्यपाल ने सुरक्षा कर्मी स्वर्गीय मोकरचंद पाटले के परिजनों से मुलाकात कर एक लाख रूपए की आर्थिक मदद की

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में तैनात सुरक्षा कर्मी (पी.एस.ओ.) स्वर्गीय मोरकचंद पाटले के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने स्वर्गीय श्री पाटले को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुझे श्री पाटले के निधन पर बड़ा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में आप लोगों के (स्वर्गीय पाटले के परिजनों) के साथ हूं। आप लोगों को कभी भी और किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो मुझे बताएं मैं यथासंभव मदद करूंगी। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से यह ध्यान रखेंगी कि बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे, किसी भी प्रकार की रूकावट न आ पाए। उन्होंने परिवार के सहयोग के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। राज्यपाल ने उनके परिवार का हाल चाल जाना और उनके बच्चों की अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वर्गीय मोरकचंद पाटले की पत्नी सुनीता पाटले, पुत्री शालिनी पाटले एवं नेहा पाटले, पुत्र हर्ष पाटले, उनके चाचा एम.सी. दहीर, भाई शशि दहीर एवं संतोष बंजारा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मोरकचंद पाटले राजभवन में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत थे। गत दिनों उनकी एक दुर्घटना में देहावसान हो गया था।

Related Articles

Back to top button