छत्तीसगढ़फीचर्ड

दादी सास के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, आरोपी दादी सास गिरफ्तार

जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी निधी नाग एवं थाना प्रभारी अजय झा के दिशा निर्देश में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 324/2024 धारा 306 भादवि के आरोपीया को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया…

बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के मर्ग क 41/2024 धारा 174 जा.फौ. का जांच किया गया। जांच दौरान मृतिका लीला बाई पटेल पति पीयुष पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन तारासीव थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के पिता पुनित राम यादव चाचा सुनित राम यादव एव मृतिका के ससुर मनीराम पटेल पति पीयुष पटेल सास बुंदेश्वरी पटेल से पुछताछ कर कथन लिया गया।

जो अपने अपने कथन में बताया की मृतिका लीला बाई पटेल के दादी सास अन्नत कुवर पटेल के द्वारा मृतिका को तुम अलग जाती के हो मेरे नाति को अपने प्रेम जाल में फसा लिये हो कहकर रोज झगडा लडाई वाद विवाद कर परेशान करती थी।

दिनांक 02/04/2024 को रात्रि में भी अन्नत कुवर के द्वारा लडाई झगडा वाद विवाद की थी। जिससे परेशान व प्रताडित होकर मृतिका दिनाक 02/04/2024 एंव 03/04/2024 के दरम्यानी रात्रि में अपने घर बाड़ी के कुआ में कुदने से पानी में डुबने से मृत्यु होना पाये जाने से आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण के आरोपीया अन्नत कुवर पटेल पति रामश्याम पटेल उम्र 65 वर्ष साकिन तारासीव के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से आज दिनांक 13/05/2024 के 13.30 बजे आरोपीया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर 140 मन्नूलाल ध्रुव व पेट्रोलिंग पार्टी का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीया- अन्नत कुंवर पटेल पति रामश्याम पटेल उम्र 65 वर्ष साकिन तारासीव थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाज़ार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button