छत्तीसगढ़फीचर्ड

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘कुंदेड़’’ में सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से स्थापित हुआ नवीन मोबाईल टॉवर, ग्रामीणों में खुशी का है माहौल

छत्तीसगढ़़ शासन द्वारा ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना अन्तर्गत सुरक्षा कैम्पों के आस-पास ग्रामों में शत प्रतिशत 4 जी नेटवर्क कनेक्टीविटी देने की है योजना…मोबाईल टॉवर लगने से आस-पास क्षेत्रों के ग्रामीणों में खुशी का है माहौल…

सुकमा। जिला सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों को मोबाईल कनेक्टीविटी से जोड़ने एवं बेहतर इंटरनेट सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शसन-प्रशासन के द्वारा शत प्रतिशत 4 जी कनेक्टीविटी हेतु नये जियो टावर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा के निर्देशन तथा राकेश यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, 165 वाहिनी सीआरपीएफ, निखिल राखेचा अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा, मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत बेहतर मोबाईल नेटवर्क एवं इंटरनेट सुविधा प्रदान करने हेतु सुरक्षा कैम्पों के आस-पास ग्रामों में जियो के नवीन टॉवर स्थापित किये जा रहे है।

इस योजना के तहत जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘‘कुंदेड़’’ में सुरक्षा बलों के अथक प्रयास से दिनांक 20.07.2024 को नवीन स्थापित मोबाईल टॉवर से जियो 4 जी मोबाईल नेटवर्क का सुविधा प्रारम्भ किया गया।

मोबाईल कनेक्टीविटी षुरू होने से कुंदेड़, जगरगुण्डा, उरसांगल, गोंदपल्ली, दुरनदरभा सहित आसपास के कई गांव लाभांवित होंगे, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रों में मोबाईल टॉवर लगने से स्कूली छात्रों को ऑनलाईन पढ़ाई करने में भी मदद मिलेगी साथ ही इंटरनेट के माध्यम से ग्रामवासी देश-विदेश की जानकारी से अवगत होते रहेंगे।

सुकमा पुलिस के सतत् प्रयास से अब-तक विगत 01 वर्ष में अंदरूनी क्षेत्रों में कुल 14 लोकेषनों (बाडनपाल, कोत्ताचेरू, पोटकपल्ली, वेलकनगुड़ा, डब्बाकोन्टा, तोण्डामरका, सुर्रेपाल, सिलगेर नाला, जंगमपाल, इडजेपाल, रामाराम, एलारमड़गू, मेखावाया, परिया) में जियो का टॉवर स्थापित कर जियो 04 जी नेटवर्क की सुविधा का लाभ क्षेत्र के ग्रामीणजन एवं सुरक्षा बलोें के जवान द्वारा लिया जा रहा है। मोबाईल टॉवर लगने पर अंदरूनी क्षेत्रों के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया गया।

जिले के शेष अंदरूनी क्षेत्रों में जियो के नवीन टॉवरों की स्थापना का कार्य सुकमा पुलिस के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तीव्र गति से प्रगतिरत् है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button