छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP डॉ.संतोष सिंह निकले बाईक पर रात्रि गश्त पॉइंट चेक करने, कई पुलिसकर्मियों को नोटिस तो कई को प्रशंसा पत्र जारी

रायपुर। रायपुर पुलिस की मुस्तैदी एवं रात्रि में उपस्थिति की प्रत्यक्षदर्शी जांच करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ.संतोष सिंह रविवार रात्रि बाईक से गश्त पर निकले तथा रायपुर के कुल 51 गश्त पाईंट को स्वयं चेक किया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मचारी किनारे में खडे़ थे, कुछ अंधेरे में बैठकर गपशप कर रहे थे, तो कुछ मोबाइल पर रील देख रहे थे। जिनकी सड़क पर आने जाने वालों पर नजर नहीं थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने ऐसे गश्त मै तैनात पुलिस कर्मचारियो को फटकार लगाई।

चार जवानों को नोटिस जारी किया गयां जबकि मुस्तैद तीन पुलिस कर्मचारियो की तारीफ करते हुए प्रशंसा पत्र देने की बात कही। कमी पाये जाने वाले कर्मचारियो को विजिबल पुलिसिंग का महत्व, तरीका व उदेश्य समझाते हुये थानों की पेट्रोलिंग टीम को रिस्पांस टाइम सुधारने समेत कई बिंदुओं पर निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के विजिबिलिटी निर्देश पर रात्रि चेकिंग को जा रहा मजबूत किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा तेलीबांधा तालाब से बाइक पर गश्त की शुरूवात करते हुए कुल 51 गश्त पॉइंट की जांच की गई। उनके साथ सीएसपी आजाद चौक अमन झा भी मौजूद रहे।

रात्रि गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा अपने निजी फोन नंबर से डायल 112 में कॉल कर कहा कि मुझे दो लड़कों ने चाकू मार दिया है, मुझे बचा लीजिए। मैं पुरानी बस्ती महामाया मंदिर के पास खड़ा हूं। 5 मिनट बाद डायल 112 की टीम का फोन आया और लोकेशन पूछा लेकिन डायल 112 लोकेशन स्पष्ट न होने से महामाया मंदिर की दूसरी ओर चली गई, जिससे देरी हुई। इसी तरह का पॉइंट पुरानी बस्ती थाने को भी दिया गया। जिस पर थाने की पेट्रोलिंग 8 मिनट में वहां पहुंच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियो को अपने पास डंडा साथ रखने का निर्देश दिया। इसी तरह शहर के एन्ट्री पाईंट में हथियार लैस जवानों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भगत सिंह चौक पहुंचे तो पेड़ के नीचे अंधेरे में जवान खड़े थे, जिन्हे फटकार लगाते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी न करने के संबंध में नोटिस दिया गया। रात्रि में फाफाडीह चौक पर लगा बल बातचीत करते खड़ा था तथा अग्रसेन चोक चेकिंग पाईंट पर लगा बल पास में ही मौजूद एसएसटी पाईंट पर खड़ा था। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एसएसटी पाईंट के रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

एसएसटी पाईट द्वारा गाड़ियो की उचित संख्या में जांच नहीं की जा रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। डीडी नगर गोल चौक पर दो जवानों की ड्यूटी थी, जहां एक जवान मुस्तैदी के साथ खड़ा हुआ था तथा लाखेनगर चौक पर भी दो जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

जिनकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा तारीफ करते हुए प्रशंसा पत्र देने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रात्रि गस्त ड्यूटी पर उपस्थित अन्य राजपत्रित अधिकारियो, थाना प्रभारियो एवं रात्रिगस्त अधिकारियो से भी चर्चा की एवं अधिक से अधिक मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

पैदल मार्च: एसएसपी शसंतोष कुमार सिंह के द्वारा धनतेरस के पावन अवसर पर शहर के मुख्य बाजार सदर बाजार, मालवीय रोड, एमजी रोड में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का पैदल जायज़ा लिया गया तथा तैनात जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने हिदायत दिया गया। एसपी लखन पटेल, ओपी शर्मा, गुरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button