छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP डॉ. संतोष सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को किया सम्मानित

रायपुर। जिला रायपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटनाओं में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसानों) को एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही घायलों की मदद करते रहने की अपील की गई। बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है। जिसका पालन करते हुए एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रतिमाह सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 04 गुड सेमेरिटंस को पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

बता दें कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगो की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना के बाद प्रथम 30 मिनट का समय घायलों के लिए गोल्डन आवर्स होता है, इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दिया जाता है तो 90% मामले में घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु आज के समय में अधिकांशतः व्यक्ति कानूनी लफड़े में नही पड़ने के चक्कर में घायल व्यक्ति की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही करता, जिससे घायल व्यक्ति उपचार के अभाव में तड़फ-तड़क कर घटनास्थल में ही दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत कराने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में रायपुर जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में बड़े-बड़े होर्डिंग में पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस निम्नलिखित है:-

01. लिलक धृतलहरे पिता राधेलाल धृतलहरे उम्र 24 वर्ष, ग्राम मुनगी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर द्वारा दिनांक 14.07.2024 को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

02. धर्मेंद्र सिंह नेगी पिता हयात सिंह नेगी उम्र 51 वर्ष, अशोका रतन, थाना खम्हारडीह रायपुर द्वारा दिनांक 30.07.2024 को शंकर नगर ब्रिज के नीचे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

03. हेमंत देवांगन पिता संतोष देवांगन, उम्र 21 वर्ष, ग्राम तर्री थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर द्वारा दिनांक 03.07.2024 को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

04. अनूप साहू पिता बसंत साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम भेन्ड्री, थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर द्वारा दिनांक 03.07.2024 को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उक्त सभी गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को घायलों की मदद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार से घायलों की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इन नेक इंसानों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य की सराहना एवं अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु बड़े-बड़े होर्डिंग बनाकर शहर के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब, कलेक्ट्रेट गेट के पास होर्डिंग लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button