छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर आज सुबह बीएसयूपी कॉलोनियों की पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग: 600 मकानों की हुई चेकिंग, कई संदिग्ध पकड़ाए

 

रायपुर। सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.11.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के पर्यवेक्षण एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी टिकरापारा, डीडी नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम सहित अन्य पुलिस बलों की 03 अलग-अलग टीमों में शामिल लगभग 150 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द स्थित बी.एस. यू.पी. कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव स्थित बी.एस. यू.पी. कॉलोनी तथा थाना डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की चेकिंग की गई।

चेकिंग कार्यवाही के दौरान लगभग 600 से अधिक मकानों को चेक किया गया जिसमें कई मकानों में किरायेदार होना पाये जाने के साथ ही कुछ मकानों में ताला बंद होना पाया गया। कालोनी के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर कालोनी में गुण्डा/निगरानी बदमाशों, वारंटियों, अपराधिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग कर पूछताछ की गई।

चेकिंग के दौरान 04 व्यक्तियों को अवैध रूप से रखे चाकू/हंसिया के साथ, एक व्यक्ति को पिस्टलनुमा लाइटर के साथ तथा दो पहिया वाहन में घूम घूम कर मोबाइल फोन लूट करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को भी संबंधित थाने में लाकर तस्दीक व पूछताछ की जा रही है।

उक्त कॉलोनियों में निवासरत गुण्डा/निगरानी बदमाशों, वारंटियों, पुराने आरोपियों एवं अपराधिक तत्वों को अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपना जीवन यापन करने एवं पुलिस का सहयोग करने की समझाइश दी गई l रायपुर पुलिस यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button