छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, चाकूबाज़ी रोकने रैंडम चेकिंग करने के दिए निर्देश

रायपुर। दिनांक 09.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सिविल लाईन स्थित सी/4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुंडे बदमाशों, आपराधिक तत्वों व संदिग्धों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यवाही को लगातार जारी रखने तथा दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखने वाले सामानों व अवैध रूप से वाहन पार्किंग तथा अतिक्रमण पर की जाने वाली कार्यवाही को यातायात पुलिस व नगर निगम की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ-साथ ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए चोरी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रात्रि गश्त को और पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक कराने एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया। थानों में दर्ज लंबित प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी करते हुए गिरफ्तार कर प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश दिये गये।

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश देने के साथ ही वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए थानो में दर्ज़ अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करते हुए प्रकरणों का चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था ड्यूटी को सयम व मुस्तैदी पूर्वक करने कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button