घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 02 सितंबर: वृषभ राशि वालों वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं, व्यापार अच्छा चलेगा, मेहमानों का आगमन होगा

आज 2 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में होगा। जबकि इस गोचर के दौरान चंद्रमा मघा नक्षत्र उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस परिवर्तन से सोमवती अमावस्या का दिन मिथुन, कन्या, मकर समेत कई राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छे फायदा मिलेंगे। वहीं मेष, कुंभ, मीन समेत कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक…

 

मेष राशि: दूसरे के भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा।कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल करेंगे । दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें ।

वृषभ राशि
आज आप को परिजनों इष्ट मित्रो से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं । व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति संभव है।

मिथुन राशि
दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी।घरेलू कार्य में दिन बीतेगा।उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी।

कर्क राशि
काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं ।अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।मन पसन्द भोजन मिलेगा।

सिंह राशि
आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या राशि
आज के दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे।दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर सम्भल कर रहें। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी।

तुला राशि
व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम नहीं करें। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग है । जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है।आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि
आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं ।निवेश से लाभ होने वाला है। हनुमान जी की आराधना करें.

मकर राशि
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे। किसी की भी निंदा न करें। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

कुम्भ राशि
समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा। मित्रों के साथ देव दर्शन होंगे।आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है।

मीन राशि
कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। व्यवहारकुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रों से  सहयोग मिलेगा।यात्रा सम्भव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button