छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत ठाकुर ने देर रात थाना-चौकी का किया औचक निरीक्षण, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर नवाटोला का लिया जायजा

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर रात में अचानक पहुंचे दुरस्थ थाना-चौकी, जवानों की सजगता को परखा और छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर नवाटोला का लिया जायजा…

 

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर रविवार को थाना झिलमिली, चांदनी, चौकी मोहरसोप में अनाचक रात्रि में पहुंचे और जवानों की सजगता को परखा और गणना लेकर जवानों को सजगता के साथ ड्यूटी करने, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तत्परता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। रात्रि में ही छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पर स्थित अंतर्राज्जीय बार्डर नवाटोला का भी जायजा लिया।

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने झिलमिली, चांदनी थाना व मोहरसोप चौकी में अचानक पहुंचे, अचानक एसएसपी के पहुंचने पर अधिकारी व जवान चौक गए।

मौजूद अधिकारी व जवानों की गणना लेकर क्षेत्र के निगरानी व गुण्डा बदमाशों के बारे में पूछा और उनकी चेकिंग की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पुलिस के कार्य में सजगता बेहद जरूरी है, यदि हम सजग रहकर कार्य करेंगे तो वह लोगों के हित में होगा।

एसएसपी ने रात्रि में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पर स्थित अंतर्राज्जीय बार्डर नवाटोला का भी जायजा लिया और तैनात जवानों को सजगता के साथ ड्यूटी करने और अवैध वस्तुओं की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने व शीत लहर से बचाव को लेकर हिदायत दी। इस दौरान थाना प्रभारी चांदनी रूपेश कुंतल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button