छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP रजनेश सिंह ने गौ वंश एवं वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु थाना-यातायात की पेट्रोलिंग टीम को वितरित किए 1000 रेडियम बेल्ट

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, यातायात शिक्षा, सड़क निर्माण में सुधार, यातायात नियमों तोड़ने वालो पर कार्यवाही, शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार लगातार कर रही है, जिसका परिणाम सड़क दुर्घटना और दुर्घटना में मृत्यु और घायल की संख्या लगातार कमी हो रही है।

चेतना अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न एनजीओ व सामाजिक संगठनों के द्वारा पुलिस के साथ जुड़ के जन जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, इसी क्रम में आज दिनांक 29/07/2025 को छतीसगढ़ सीसीटीव्ही एसोसिएशन द्वारा बिलासपुर पुलिस से साथ मिलकर गौ वंश सुरक्षा हेतु रेडियम पट्टी लगाने का अभियान सड़क किनारे पाए जाने गौ वंश को जिला के सभी थाना -चौकी में रेडियम पट्टी लगाकर दुर्घटना रुकने हेतु महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है।

प्रायः देखने में मिलता है कि रात्रि में सड़क पर बैठे व घूम रहे गाय भैंस आदि वाहन की टक्कर से स्वयं और वाहन सवार घायल हो जाते हैं जिससे बचने हेतु रेडियम पट्टी गौ वंश के गले में लगाये ताकि दूर से दिखाई दे की सड़क पर कोई जानवर या पशु है और सुरक्षित तरीके से वाहन चला कर दुर्घटना से बच सके।

आज के इस कार्यक्रम में जिसमें छत्तीसगढ़ सीसीटीवी संगठन के स्टेट प्रेसिडेंट जितेन्द्र जैन, एक्स प्रेसिडेंट रोहन जैन और बिलासपुर से सदस्य कैलाश पेसवानी, उदित चेरानिया, सुजीत अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह बीसेन, आशु शर्मा आदि के द्वारा छतीसगढ़ सीसीटीवी एसोसिएशन की टीम जुड़कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस के हाँथो से यातायात प्रभारी, सभी थाना चौकी प्रभारियों डायल-112, पेट्रोलिंग पार्टी, हाईवे पेट्रोलिंग को वितरण किया गया, जो अपने अपने क्षेत्र में गौ वंश को रेडियम पट्टी लगाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल डीएसपी हेडक्वार्टर रश्मित कौर चावला, एसडीपीओ कोटा नूपुर उपाध्याय, एसडीओपी मस्तूरी लाल चंद मोहले डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा डीएसपी आजक डेरहाराम टंडन, डीएसपी भारती मरकाम रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित सभी थाना/ चौकी प्रभारी वह लगभग 100 पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button