दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP रामगोपाल गर्ग ने अस्पताल जाकर अपने बीमार आरक्षक की सेहत की ली जानकारी

भिलाई। एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने निजी हॉस्पिटल जाकर वहां अपने बीमार आरक्षक एवन बघेल जो की लिवर और किडनी से संबंधित रोग से गंभीर रूप से पीड़ित है की सेहत के बारे में डॉक्टर से बातचीत कर हालचाल जाना।

उन्हें इलाज में किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं करने के संबंध में चर्चा किया और परिवार जनों से मिलकर उन्हें हर समय पुलिस परिवार उनके साथ है इस बात का भरोसा दिलाया गया।

एसएसपी अपने अधिकारी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होकर, वे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने अधिकारी के चिकित्सा प्रक्रिया की निगरानी की और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button