दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP राम गोपाल गर्ग ने समस्त थाना- चौकी प्रभारियों की ली बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में दिए निर्देश

भिलाई। दिनांक 28.10.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 भिलाई के सभागार में बैठक ली गई, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराने और चुनाव से जुड़ी बारीकियां बताने के लिए चुनाव में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारियों को उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल को शिकायत, सूचनाओं, संवेदनशील घटनाओं और सार्वजानिक रैलियों सहित सोशल मीडिया में भी कड़ी नजर रखने हेतु कह़ा गया।

सूचना प्राप्त होते ही शिकायत का निराकरण करते हुए कार्यवाही की करने के निर्देश दिए गए तथा अवैध सामग्री की खबर मिलते ही उड़नदस्ते तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

थानों के निगरानी गुंडे बदमाशों पर सतत निगरानी कर लिस्टिंग करने, विधानसभा चुनाव में खलल डालने वाले गुंडे बदमाशों पर कार्यवाही करने, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ एवं सट्टा पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए। वारंटियों की तामिली में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

उपरोक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू, मीता पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवम थाना/चौकी , शाखा प्रभारीगण उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button