दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी एंसीलरी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से भेंट कर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

भिलाई। केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के भिलाई प्रवास पर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने एंसीलरी प्रतिनिधियों का परिचय कराया और एंसीलरी उद्योगों के बारे में जानकारी दी।

एंसीलरी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री कुमारस्वामी को स्थानीय एंसीलरी उद्योगों के बारे में विस्तार से बताया तथा अपनी चार सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा। एंसीलरी अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने बताया कि इस्पात मंत्री से उनकी मुलाकात काफी सार्थक रही। इस्पात मंत्री ने उनकी मांगों को काफी गंभीरता से लिया और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

मांग पत्र में केंद्रीय इस्पात मंत्री से आग्रह किया गया कि स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को टाइपोग्राफिकल मिस्टेक पर एक वर्ष तक का बैन कर दिया जाता है जिसे समाप्त किया जाए ताकि स्थानीय उद्योग बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।

साथ ही स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को 25 लाख तक का काम आरक्षित करने की मांग की गई। इसके साथ ही बीएसपी के विस्तारीकरण में आने वाले नए प्रोजेक्ट में 35% आरक्षण स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को देने की मांग की गई। साथ ही सेल के प्रोजेक्ट में भी एंसीलरी उद्योगों को भाग लेने का मौका देने की मांग की गई।

श्री दासगुप्ता में बताया कि स्थानीय एंसीलरी उद्योगों को आ रही अन्य दिक्कतों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई तथा उन्हें कुछ सुझाव भी दिए गए जिसे केंद्रीय इस्पात मंत्री ने गंभीरता से सुना।प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष शशि भूषण, रितेश रायका एवं प्रितपाल सिंह, कोर्डिनेटर अवी सहगल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button