खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

TMC प्रत्याशी यूसुफ पठान वर्ल्ड कप और सचिन तेंदुलकर के साथ वाली फोटो लेकर कर रहे थे प्रचार, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी शिकायत

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि यूसुफ पठान ने अपने लोकसभा क्षेत्र में 2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत संबंधी पोस्टर का इस्तेमाल किया गया. उन पर कार्रवाई की मांग की गई…

कोलकाता (ए)। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार (27 मार्च) को पूर्व क्रिकेटर और बहरामपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार यूसुफ पठान पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

प्रदेश कांग्रेस ने यूसुफ पठान पर साल 2011 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत संबंधी पोस्टर का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए करके आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे पत्र में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के बैनर और पोस्टर का इस्तेमाल करना एमसीसी का घोर उल्लंघन है।

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप: कांग्रेस ने सीईओ को पत्र में कहा है, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान ने उक्त निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बैनर, पोस्टर और तस्वीरों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘ये पोस्टर साफ तौर पर क्रिकेट विश्व कप, 2011 के विजयी क्षणों को दर्शाता है, जहां सचिन तेंदुलकर और अन्य समेत हमारे देश की मशहूर क्रिकेट हस्तियों की तस्वीरें हैं.’’ प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से पठान के खिलाफ उचित और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इन नेताओं को ECI ने जारी किया नोटिस: केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर बुधवार (27 मार्च) को बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. टीएमसी नेता ने दिलीप घोष के ऊपर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर टिप्पणी करने के आरोप में चुनाव आयोग के शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेत के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर किए गए पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button