BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

267 महिला ग्राहकों से एक करोड़ 11 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 04.07.2026 को प्रार्थी अशोक कुमार वर्मा द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी संस्था सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड का सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के साथ अनुबंध है, जिसके माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऑडिट के दौरान धमधा शाखा में पदस्थ शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से प्राप्त ऋण राशि, किस्त एवं लोन क्लोजर की राशि कंपनी में जमा नहीं किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

कंपनी द्वारा संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने का अवसर दिया गया, किन्तु उनके द्वारा न तो राशि जमा की गई और न ही नोटिस का कोई उत्तर दिया गया। विस्तृत ऑडिट में पाया गया कि शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कुल 267 ग्राहकों से प्राप्त 1,11,93,173 रुपये की राशि का गबन कर धोखाधड़ी की गई है।

शिकायत की जांच उपरांत थाना धमधा में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 316(5), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान गवाहों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपी का नाम: 1. अनिल विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी साजा, जिला बेमेतरा।
2. संदीप कुमार खूंटीहरे, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाटन, जिला दुर्ग।

Related Posts