खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

UAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है, वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखी…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे. यहां उन्होंने देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) का शिलान्यास किया. इसके साथ 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का आर्शीवाद मिलेगा. बता दें कि पीएम मोदी ने 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखी. विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब वह भी जय सियाराम बोलने लगे हैं. कांग्रेस ने एक परिवार के हित को ऊपर रखा है।

उन्होंने आगे कहा ‘मैं जब भी रेवाड़ी आता हूं तो कितनी ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, रेवाड़ी से मेरा रिश्ता कुछ अलग ही रहा है. मैं जानता हूं रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं… 2013 में जब भाजपा मे मुझे पीएम के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था. उस समय रेवाड़ी ने 272 पार का आशीर्वाद दिया था जो सिद्धी बन गया था. अब मैं फिर से रेवाड़ी आया हूं तो लोग कह रह रहें हैं अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार।’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि UAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है, हर कोने से भारत को शुभकामनाएं मिलती हैं. वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है. उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है. हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी. हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा. हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ‘थोड़ी देर पहले ही मुझे 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है. प्रभु राम के आशीर्वाद ऐसे हैं कि आज कल मुझे हर स्थान पर ऐसे पवित्र काम से जुड़ने का अवसर मिल जाता है. ये राम जी की कृपा है. देश और दुनिया में ‘मोदी की गारंटी’ की बहुत चर्चा है, रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है. यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मैंने देश को कुछ गारंटियां दी थीं. देश की इच्छा थी कि दुनिया में भारत की साख बढ़े, वो हमने करके दिखाया।’

PM मोदी ने संबोधन में आगे कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है. कांग्रेस के लोग, जो भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वो भी जय सिया राम करने लगे हैं. आज AIIMS का शिलान्यास किया है, लोकार्पण भी हम ही करेंगे. इससे आपको बेहतर इलाज भी मिलेगा और युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर भी मिलेगा. रोजगार और स्वरोजगार के भी अनेक अवसर बनेंगे।’

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- देश की आधे से अधिक आबादी को दशकों तक छोटी छोटी जरूरतों से दूर रखने का है, तरसाने का है. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- सिर्फ एक ही परिवार के हित को देशवासियों के हित से ऊपर रखने का है. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- घोटालों का है. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड- सेना और सैनिक दोनों को कमजोर करने का है. ये बात याद रखना जरूरी हैं क्योंकि आज भी कांग्रेस की टीम, नेता, नीयत वही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है. इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा, ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं. कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. आज स्थिति ये है कि कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं. जहां सरकार में हैं, वहां इनसे सरकारें तक नहीं संभल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button