दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खाद्य विभाग ने दुर्ग के खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण, 35 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अगस्त माह में त्यौहारी सीजन के मद्देनजर तैनात खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

संदेह के आधार पर मेसर्स तृप्ति मिठाई दुर्ग से बूंदी लड्डू एवं गुलाब जामुन, जलाराम मिष्ठान भंडार दुर्ग से सुपर पेड़ा, जलाराम स्वीट्स कैलाश नगर भिलाई से खोवा, संगम स्वीट्स स्मृति नगर भिलाई से मिनी पेड़ा, न्यू सम्राट मिष्ठान भंडार उतई से छेना टोस्ट, खेदामारा से बेसन लड्डू, सुमन स्वीट्स एवं डेली नीड्स धमधा से पेड़ा एवं सौंठ लड्डू का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यादव मिष्ठान एवं भोजनालय जामगांव आर का निरीक्षण किया गया। फर्म में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, जल परीक्षण रिपोर्ट, फास्टेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आदि मौके पर नहीं पाए गए।

न्यू सम्राट मिष्ठान भंडार के मामले में भी यही स्थिति रही। मौके पर ही दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इसी क्रम में इंदौर सेव भंडार सिकोलाभाटा दुर्ग पर खारी अमानक पाए जाने पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button