खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

WAPCOS के पूर्व CMD को उसके बेटे को CBI ने किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिले 38 करोड़ कैश, आभूषण, बहुमूल्य सामान और संपत्ति के कागजात भी मिले

सीबीआई को 20 करोड़ रूपये की नकदी मिली,जो बुधवार को बढ़कर 38 करोड़ रूपये से अधिक हो गई…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वाप्कोस के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार (3 मई) को बताया कि एजेंसी ने इसके साथ ही उनके परिसरों से 38 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की।

वाप्कोस को पहले ‘वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड’’ के नाम से जाना जाता था. यह एक सरकार के स्वामित्व वाला केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण जल शक्ति मंत्रालय के पास है।

सीबीआई ने गुप्ता, उनकी पत्नी रीमा सिंघल,बेटे गौरव सिंघल तथा बहू कोमल सिंघल के खिलाफ गुप्ता के एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 के बीच पद पर रहते हुए अवैध धन बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था और इसके बाद मंगलवार को छापे मारे।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीमें दिल्ली, गुरुग्राम,चंडीगढ़,सोनीपत और गाजियाबाद में 19 स्थानों पर गईं और उन्होंने मिल कर छापे मारे और इन्हीं छापे के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को छापों के दौरान सीबीआई को 20 करोड़ रूपये की नकदी मिली,जो बुधवार को बढ़कर 38 करोड़ रूपये से अधिक हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि नकदी के अलावा, आभूषण,बहुमूल्य सामान और संपत्ति के कागजात भी मिले हैं. अधिकारी के मुताबिक पूर्व नौकरशाह तथा उनके परिवार ने कथित तौर पर एक निजी कंसल्टेंसी का कारोबार शुरू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button