छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने जिले के मेडिकल संघ की बुलाई बैठक, नशीली और अवैध दवाओं के विक्रय न करने और पुलिस सूचना देने की अपील की..

नए जिले के कप्तान नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौरेला में नए जिले के दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों और मुख्य सदस्यों की बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यहाँ छोटे बच्चों की नशाखोरी की समस्या को लेकर रहा, जिसकी शिकायत प्रेसवार्ता में कई पत्रकारों ने भी की थी।

दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से पुलिस अधीक्षक ने प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के विक्रय न करने तथा क्षेत्र में ऐसी दवाओं के विक्रय में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस से समय रहते साझा करने के लिए अपील की तथा आवश्यक निर्देश दिए। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि पुलिस का पूर्ण सहयोग किया जाएगा और ऐसे लोगों का बहिष्कार भी किया जाएगा।

दवा विक्रेता संघ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जल्द ही दवा विक्रेता संघ की नए जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही की इकाई का गठन हो जाएगा और इसके साथ ही मेडिकल से संबंधित सेमिनार का आयोजन शीघ्र किया जाएगा जिसमें शामिल होने के लिए दवा विक्रेता संघ की ओर से आमंत्रण देकर निवेदन भी किया गया। इस अवसर पर दवा विक्रेता संघ की ओर से विजय अग्रवाल, विद्याचरण अग्रवाल सहित अन्य कारोबारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button