खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अगर कांग्रेस इस देश में कुछ कर सकती है तो वह सिर्फ झूठ का बाजार या फिर घोटालों की दुकान ही खोल सकती है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बीकानेर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के मन में कांग्रेस के लिए गुस्सा है क्योंकि जब ये सत्ता में रहते हैं तो देश को खोखला कर देते हैं…

बीकानेर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर के दौरे पर गये हुए थे. यहां पर उन्होंने राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान पर पलटवार किया. पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस इस देश में कुछ कर सकती है तो वह सिर्फ झूठ का बाजार या फिर घोटालों की दुकान ही खोल सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिकानेर मेरे लिए बहुत ही खास शहर है, क्योंकि इसको छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है. यहां काशी की तरह ही गौरवशाली अतीत भी है और अध्यात्म भी है. पीएम मोदी ने कहा कि आपका उत्साह बताता है कि राजस्थान में केवल मौसम का ही पारा नहीं चढ़ा है, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का पारा भी चढ़ चुका है, और जब जनता का पारा चढ़ता है तो सत्ता की गर्मी उतरते और सत्ता बदलते भी वक्त नहीं लगता है।

पीएम मोदी ने कहा हमने देश भर के गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकान बनाए हैं. इसमें से करीब 20 लाख घर राजस्थान के मेरे गरीब भाईयों-बहनों को मिले हैं. हमने देशभर में करीब 50 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोले. इस वजह से राजस्थान से 3 करोड़ गरीबों को पहली बार बैंक की सुविधा मिली. कोरोना के मुश्किल समय में यही खाते गरीबों के सबसे बड़े सहभागी बने।

देश के 130 जिलों में घर-घर पहुंचा पानी हम दिल्ली से योजनाएं राजस्थान में भेजते हैं, लेकिन यहां जयपुर में कांग्रेस का पंजा उस पर झपट्टा मार देता है. कांग्रेस को राजस्थान के लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, जल जीवन मिशन में राजस्थान को सबसे टॉप पर होना चाहिए था, लेकिन ये धीमे काम करने वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल है. आज देश के 130 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचा है, लेकिन इनमें से राजस्थान का एक भी जिला नहीं है।

राजस्थान को परिवारवाद नहीं विकासवाद चाहिए
कांग्रेस सरकार ने 4 सालों में राजस्थान का बहुत नुकसान किया है और ये बात यहां की सरकार भी जानती है कि राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार बॉय-बॉय मोड में आ गई है. पुरानी कहावत है कि दीया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है. कांग्रेस सरकार अपनी हार के डर से ऐसा कर रही है।

इसके लिए वो राजस्थान के लोगों को गुमराह करने पर उतर आई है. कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाजार. अब राजस्थान को स्थिर सरकार चाहिए,
डबल इंजन की सरकार चाहिए, राजस्थान को परिवारवाद नहीं चाहिए बल्कि विकासवाद चाहिए।

राजस्थान में जब से कांग्रेस आई है तबसे इसने एक और पहचान बनाई है, वो है भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण. हालत ये है कि जब भ्रष्टाचार की रैंकिंग होती है तो उसमें राजस्थान नंबर वन पर आता है. महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में, बालात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे है. हालात ये है कि यहां रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं. बलात्कार और हत्या के आरोपियों को बचाने में यहां की पूरी सरकार जुटी हुई नजर आती है।

सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है कांग्रेस कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो अगर सत्ता में रहती है तो खा-खाकर देश को खोखला कर देती है और जब ये सत्ता से बाहर जाते हैं तो देश को गाली दे-देकर बदनाम करते हैं. इनके नेता विदेश में जा-जाकर भारत को गाली देते हैं. यही नहीं सेना को भी नीचा दिखाने के लिए इन्होंने क्या-क्या नहीं किया. ये सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाते हैं. सेना के काम में भी ये लोग झूठ और धोखेबाजी से बाज नहीं आते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button