छत्तीसगढ़फीचर्ड

अल्टो कार में 23 किलो चांदी के आभूषण ले जाते एक पकड़ाया, चांदी के आभूषण की कीमत 16 लाख रुपए से अधिक

पुलिस को चेकिंग के दौरान मिल रही सफलता…थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 23 किलो ग्राम चाँदी के ज़ेवरात कीमती करीब 16,10,000/- रुपये का जप्त…

कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व मे दिनांक 20.10.2023 को दीपका स्टॉफ वाहन चेकिंग हेतु तिवारता- दीपका रोड रवाना हुए थे।

तिवारता- दीपका रोड के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि तीवरता की ओर से एक व्यक्ति आल्टो कार CG- 12 ,D- 7737 में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम शिवपाल सिंह कंवर पिता जीवनराय कंवर उम्र 37 वर्ष साकिन- विजयनगर बिझरा ज़िला- कोरबा का रहने वाला बताया।

उसके कार के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में रखे चांदी के आभूषण करीबन 23 किलो ग्राम कीमती करीबन 16,10,000/- रूपये मिला जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया। जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के सक्षम जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button