दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अहिवारा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने भिलाई-3 व चरोदा के वार्डों में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

भिलाई-3। अहिवारा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे का जन आशीर्वाद यात्रा लगाकर जारी है। इस दौरान उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। शनिवार को भिलाई-3 और चरोदा के विभिन्न वार्डों में निकली श्री कोसरे के जन आशीर्वाद यात्रा में स्वस्फूर्त उमड़ी भीड़ ने इस बात को साबित कर दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे अहिवारा विधानसभा के सभी नागरिकों से रुबरु मुलाकात कर चुनाव में आशीर्वाद देने का आग्रह करने में लगे हुए हैं। वे भिलाई-चरोदा नगर निगम हर वार्ड में जाकर भी जनसंपर्क के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं। अपने महापौर निर्मल कोसरे को विधानसभा प्रत्याशी के रूप में सामने देख निगम क्षेत्र की जनता खुले मन से प्यार और आशीर्वाद दे रही है। लोगों का अपनापन देखकर ऐसा लग रहा है कि भिलाई-चरोदा की जनता ने महापौर निर्मल कोसरे को अहिवारा का विधायक बनाना ठान लिया है।

श्री कोसरे ने शनिवार को भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रं. 12 उत्तर डबरा पारा, वार्ड क्रं. 12 दक्षिण डबरा पारा, वार्ड क्रं. 13 रेलवे कॉलोनी भिलाई-3, वार्ड क्रं. 14 आजाद चौक, वार्ड क्रं. 15 बजरंग पारा, वार्ड क्रं. 18 वसुंधरा नगर दक्षिण, वार्ड क्रं. 26 इंदिरा नगर समता कॉलोनी चरोदा, वार्ड क्रं. 27 जोन 1 चिल्ड्रन पार्क चरोदा, वार्ड क्रं. 28 जोन 1 चरोदा एवं वार्ड क्रं. 29 जोन 3 चरोदा में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनसमर्थन मांगा। उन्होंने बड़े बुजुर्गो का चरण स्पर्श कर अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस को विजयश्री दिलाने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button