दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आईजी रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों के साथ की हाई लेवल वर्चुअल बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव तैयारी हेतू दिए निर्देश

भिलाई। दिनांक 05 मार्च 2024 को दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने रेंज के अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल वर्चुअल बैठक आयोजित किया।

जिसमे बालोद, बेमेतरा, दुर्ग को पुलिस अधीक्षक वर्चुअल सम्मिलित हुए। इस बैठक के दौरान, लघु अधिनियम और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, वारंटो की तामिली, पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के संबंध में कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने लघु अधिनियम के पालन और प्रतिबंधात्मक के संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही, आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अंतर्गत, चुनाव सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने समाज के सुरक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने की बात कही।

उपरोक्त वर्चुअल बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू, पुमनि कार्यालय दुर्ग रेंज से पनिक राम कुजूर एवम रेंज के राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button