देश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल 2023 में 11 खिलाड़ियों ने कई मैच खेलने के बाद भी बनाया सिर्फ 1 रन, इधर फाइनल के टिकट को लेकर मारामारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कई खिलाड़ियों ने विस्फोटक बैटिंग कर रिकॉर्ड बनाए. लेकिन इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो पूरे सीजन में सिर्फ 1 रन ही बना सके…

अहमदाबाद (ए)। आईपीएल 2023 खत्म होने की ओर है. इस सीजन का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में भिड़ेगी. आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ियों ने विस्फोटक प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बनाए. इस दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो पूरे सीजन में सिर्फ एक रन ही बना सके. ऐसे कुल 11 खिलाड़ी हैं।

आईपीएल के इस सीजन कुल 11 खिलाड़ी ऐसे रहे जो सिर्फ एक रन ही बना सके. हालांकि ये सभी गेंदबाज थे. दिल्ली कैपिटल्स के इशांत शर्मा और मुस्तफिजुर रहमान ने सिर्फ एक-एक रन बनाया. इशांत ने 8 और रहमान ने 2 मैच खेले. चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक चाहर, राजस्थान रॉयल्स के अब्दुल बासिथ और पंजाब किंग्स के मोहित राठी ने भी एक-एक रन बनाया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज भी एक-एक रन ही बना सके. युधवीर सिंह, नाथन एलिस, फारूकी और वरुण चक्रवर्ती भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

इस सीजन में करीब 29 खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. इस लिस्ट में जयदेव उनादकट, नूर अहमद, मुकेश कुमार, रोवमैन पॉवेल, हर्षल पटेलस मोहम्मद शमी और लिटन दास जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. अगर और रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो कई बड़े नाम ऐसे भी रहे जो अर्धशतक नहीं लगा रहे।

गौरतलब है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम है. उन्होंने 14 मैचों में 730 रन बनाए हैं. लिहाजा फिलहाल ऑरेंज कैप डु प्लेसिस के पास ही है. लेकिन गुजरात के पास एक और मौका है. अगर इसमें शुभमन गिल ने 9 रन बना दिए तो वे डुप्लेसिस को पीछे छोड़ देंगे. शुभमन ने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने 15 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फाइनल मैच की टिकट के लिए कितनी मारामारी है. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के बाहर क्रिकेट फैंस टिकट के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं. साथ ही साफ देखा जा सकता है कि टिकट की भारी डिमांड है. वहीं, टिकट के लिए लोगों की लंबी कतार देखी जा सकती है. आईपीएल फाइनल का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button