खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज अयोध्या को पीएम मोदी देंगे 15000 करोड़ की सौगात: कई रूट डायवर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम?

पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में तैयारी पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन पर शंख और डमरू वादन भी होगा…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या दौरा पर रहने वाले हैं और पीएम मोदी अपने इस दौरे पर अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपये की सौगत देने वाले हैं. वहीं पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर उनका कार्यक्रम भी जारी हो गया है. पीएम मोदी आज शनिवार (30 दिसंबर) को 10.45 पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे रोड शो के लिए निकलेंगे। आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुल्तानपुर जनपद से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी बड़े व छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

वहीं फिर पीएम मोदी एनएच 27 से धर्म पथ, लता चौक, राम पथ, टेढ़ी बाजार व मुहावरा बाजार होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. पीएम मोदी रोड शो के दौरान ही राम लला का दर्शन करेंगे. फिर उसके बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी अमृत भारत वंदे व भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. फिर वापस लौटने के बाद पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट के बगल में बने मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा स्थल से ही पीएम मोदी करोड़ों की सौगात देंगे, पीएम करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंग. फिर 2:25 पर पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं हैं- एनएच-27 के लखनऊ-अयोध्या खंड में किमी 8.000 से किमी 121.600 तक का ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, एनएच-27 पर अयोध्या बाईपास के किमी 121.600 से किसी 144.020 तक ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण, ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना, वशिष्ठ कुंज आवासीय परियोजना, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन सीपेट केंद्र गुप्तार घाट एवं राजघाट के मध्य नए पक्के घाटों एवं पूर्व निर्मित घाटों का पुनरुद्धार राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा, राम की पौड़ी से रामघाट तक, राजघाट से श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार, चार ऐतिहासिक घाटों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण।

लोकार्पित होने वाली अन्य प्रमुख परियोजनाएं हैं- अमेठी के त्रिसुंडी रिफाइनरी की 11 टीएमटीपीए से 60 टीएमटीपीए तक क्षमता उच्चीकरण, जाजमऊ टेलरी कलस्टर के लिए 20 एमएलडी सीईटीपी की स्थापना, कानपुर के पनखा में 30 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विकास, जाजमऊ जोन में 130 एमएलडी एसटीपी का पुनर्विकास तथा सीवेज ट्रीटमेंट अवस्थापना सुविधाओं का पुनर्विकास, एनएच-330 ए का जगदीशपुर-फैजाबाद खंड, एनएच-730 के खुटार-लखीमपुर खंड के किमी 82 से किमी 140 तक का सुदृढीकरण एवं उच्चीकरण, एनएच- 233 के गोसाई का ताज़ार बाईपास (किमी 240.340) से वाराणसी (किमी 299.350) तक फोर लेन, जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत चार खंडों का दोहरीकरण, मल्हौर-डालीगंज रेलखंड का विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण, राम पथ (सहादतगंज से नया घाट तक), भक्ति पथ (अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम जन्मभूमि तक), धर्म पथ (एनएच-27 से नया घाट पुराने पुल तक) राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार श्रीराम जन्मभूमि तक चार लेन सड़क, महर्षि अरुंधति पार्किंग एवं व्यावसायिक संकुल (पूर्वी एवं पश्चिमी), सहादतगंज- नया मार्ग घाट-श्री राम जन्मभूमि तक सड़क, कलेक्ट्रेट में लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन बहुमंजिला पार्किंग, सोहावल क्षेत्र के ग्रामसभा-पिखरौली में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, अमानीगंज में वाहन पार्किंग एवं व्यावसायिक कॉम्लेक्स, बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु, अयोध्या-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-330 से एयरपोर्ट तक 4 लेन सड़क.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम बता दें कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में तैयारी पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन पर शंख और डमरू वादन भी होगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और देश की विभिन्न संस्कृतियों संग उनका अभूतपूर्व स्वागत होगा. वहीं  मथुरा के खजान सिंह और महिपाल अपनी टीम संग बम रसिया की छाप छोड़ेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम योगी ने भी एक दिन पहले अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जयाजा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button