खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज भारत पहुंचेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है, जो दोनों देशों के लिए बहुत खास है। साथ ही यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है…

 

नईदिल्ली (ए)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिनों के दौरे पर नई दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। पुतिन के आगामी भारत दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार क्षेत्रों में बड़े परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

रूसी राष्ट्रपति आज 4 दिसंबर की शाम करीब सात बजे को भारत पहुंचेगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। यह दौरा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है, जो दोनों देशों के लिए बहुत खास है। साथ ही यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है।
5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति के मुख्य कार्यक्रम होंगे। सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

करीब 11 बजे पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में 23 वीं भारत-रूस शिखर बैठक होगी। इस बैठक में इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान जारी करेंगे।

दोपहर करीब 4 बजे दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे मोदी-पुतिन बिजनेस लीडर्स से मिलने के लिए भारत मंडपम जाएंगे। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को और मजबूत करना होगा। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई है।

यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ एक संभावित मुक्त व्यापार समझौते, नागरिक परमाणु सहयोग, रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हो सकती है।

शाम करीब 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी। भारत में लगभग 30 घंटे बिताने के बाद, पुतिन 5 दिसंबर की देर रात प्रस्थान करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल पहले दिसंबर 2021 में भारत दौरे पर आए थे। वहीं इस बार पुतिन की यात्रा के दौरान, Russia Today भी भारत में अपना परिचालन शुरू करेगा। इसका 100 सदस्यीय ब्यूरो देश से रिपोर्टिंग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button