खास खबरघर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्ड

आज राम मंदिर में होगा रामलला का जलाधिवास-गंधाधिवास, जानिए क्या है ये परंपरा?

18 जनवरी 2024 को राम मंदिर अनुष्ठान का तीसरा दिन है. प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. जानें आज रामलला का कौन-कौन सा अधिवास होगा…

अयोध्या (ए)। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ऐसे में 18 जनवरी को आज पूर्व पांच दिवसीय अनुष्ठान में गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की जाएगी।

18 जनवरी को जल यात्रा भी होगी. इसके बाद अधिवास आयोजित होंगे. अधिवास वह प्रक्रिया है जिसमें मूर्ति को विभिन्न सामग्रियों में कुछ समय तक के लिए रखा जाता है. कहते हैं मूर्ति पर शिल्पकार के औजारों से आई चोट अधिवास से ठीक हो जाती है. तमाम दोष खत्म हो जाते हैं।

आज रामलला का जलाधिवास होगा. जलाधिवास अर्थात जिस प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करनी है उसे शास्त्रीय विधि से एक निर्धारित समय तक जल में वास करना या रखना है।

इसके बाद शाम के समय गंधाधिवास होगा. इसमें श्रीराम की मूर्ति पर सुंगधित द्रव्यों का लेपन होगा।

अयोध्या राम मंदिर में 19 जनवरी 2024 को औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और धान्याधिवास होगा. इसमें रामलला की मूर्ति को औषधि, केसर, घी, अनाज में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button