देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज शेयर बाजार फर्राटे के साथ बढ़ रहा आगे, सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 62900 के पार, निफ्टी 18650 से ऊपर

भारतीय शेयर बाजार की चाल आज तेज है और बाजार फर्राटे से आगे बढ़ रहा है. स्टॉक मार्केट में चौतरफा हरियाली देखी जा रही है…

मुंबई (ए)। एफएमसीजी, आईटी, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों की तेजी की बदौलत आज भारतीय शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है. आईटी, फार्मा, मेटल और बैंक शेयरों में लगातार ऊपरी स्तर देखे जा रहे हैं। आज एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18,631.80 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा है. वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 62,779 के लेवल पर खुला है।

बाजार खुलने के तुरंत बाद यानी ओपनिंग मिनटों में बीएसई का सेंसेक्स 207.84 अंक या 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 62,932.55 पर कारोबार करता दिखाई दे रहा था. एनएसई का निफ्टी 74.90 अंक या 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 18,676.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है. केवल 2 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जिनमें कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक के नाम शामिल हैं. निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

एशियन पेंट्स 2.25 फीसदी ऊपर है और आईटीसी 2.09 फीसदी चढ़ा है. नेस्ले में 1.29 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. टाइटन में 1.27 फीसदी की ऊंचाई के साथ कारोबार हो रहा है. एक्सिस बैंक 1.22 फीसदी और एचयूएल में 1.20 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेडिंग देखी जा रही है।

आज निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और एफएमसीजी शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं. एफएमसीजी शेयरों में 1.35 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर 0.8 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button