घर-परिवारफीचर्ड

आज सावन का चौथा सोमवार, इन खास उपायों से बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन सोमवार का व्रत रखने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सावन सोमवार पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं जिनसे भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं…

वाराणसी (ए)। आज 31 जुलाई को सावन के चौथे सोमवार का व्रत है. सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है. इस महीने के प्रत्येक सोमवार पर किए गए व्रत और पूजन से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

19 साल बाद विशेष योग बनने के कारण सावन का महीना इस बार 59 दिनों का है जिसकी वजह से इस बार सावन में आठ सोमवार पड़ रहे हैं. इसमें से तीन सोमवार बीत चुके हैं आज चौथा सोमवार है।

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सावन के सोमवार पर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. इसके बाद शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं और अपनी कामना भगवान शिव से करें. इस उपाय से मनोवांछित फलों को प्राप्ति होती है।

नवविवाहित दंपत्ति को सावन के चौथे सोमवार पर शिवलिंग पर घी अर्पित करना चाहिए. इसके बाद शुद्ध जल या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति खराब है तो सावन के चौथे सोमवार के दिन एख पारद शिवलिंग घर लाएं और इसकी विधिवत पूजा करें. इसके बाद, हर दिन भगवान शिव की पूजा करें. इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो सावन सोमवार पर तांबे के लोटे में काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से शनि का भी अशुभ प्रभाव कम होता है।

सावन सोमवार पर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करने और इस जरूरतमंदों को दान करने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button