दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज से प्रारंभ होगा सड़क सुरक्षा माह, यातायात कार्यालय नेहरू नगर में आम नागरिको के लिए यातायात प्रदर्शनीय मॉडल लगाया गया

भिलाई। भारत शासन सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के परिपत्र के माध्यम से आम नागरिको और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2024 का आयोजन आज दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।

आज दिनांक 15 जनवरी 2024 को यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ यातायात कार्यालय नेहरू नगर में प्रातः 10.00 बजे किया जावेगा जिसमें आम नागरिको के लिए सडक दुर्घटना संबंधित मॉडल का स्टॉल, बैनर पोस्टर, स्कूल छात्र-छात्राओ के लिए यातायात नियम संबंधी गेम जोन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जावेगा साथ ही प्रतिदिन 03 स्कूल के छात्र-छात्राओ को यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण दिया जावेगा इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने प्रतिदिन नुक्कड नाटक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया है।

आज दिनांक को यातायात प्रदर्शनीय के शुभारंभ के पश्चात आम जनता को हेलमेट के प्रति जागरूक करने हेतु भिलाई क्षेत्र में हेलमेट रैली निकाला जावेगा जो यातायात कार्यालय नेहरू नगर से नेहरू नगर चौक, सूर्यामॉल चौक, अवंती बाई चौक, गदा चौक, सुपेला चौक, चंद्रामौर्या चौक, 18 नंबर रोड, रामलू चौक, छावनी चौक, पावर हाउस चौक, चंद्रामौर्या चौक, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक से वापस यातायात कार्यालय नेहरू नगर चौक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button