दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज से 18 मार्च तक दुर्ग से रायपुर की ओर का कुम्हारी फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग रहेगा बंद

भिलाई। रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर में रूटीन मरम्मत कार्य किए जाने की आवश्यकता पाई गई है।

उक्त मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु दिनांक 10 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले कुम्हारी फ्लाईओवर के ऊपर के मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

इस अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक यातायात व्यवस्था एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा।

उक्त यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर तैनात रहकर यातायात संचालन एवं वाहन चालकों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा यातायात संकेतकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, जिससे मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारू बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button