दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बाबा बालक नाथ तालाब का हुआ सौंदर्यीकरण, लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में बाबा भोलेनाथ का एक भव्य मंदिर है। बाबा बालक नाथ के रूप में बिराजे है। इस मंदिर परिसर में भव्य तालाब है। जिसका सौंदर्यीकरण भिलाई नगर विधायक की पहल से की गई है। और अब इस तालाब की खूबसूरती में 4 चांद लग गया है। क्योंकि यहां भिलाई नगर विधायक श्री यादव की पहल से म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जाएगा। जिसका लोकार्पण किया गया।

विधायक श्री यादव ने वार्डवासियों के साथ मिलकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने इसके लिए विधायक श्री यादव का दिल से आभार जताया। वासियों ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के पहले से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। अब पहले जैसा खुर्सीपार नहीं रहा आज के खुर्सीपार में खेल मैदान से लेकर गार्डन ओपन जीम, साफ-सुथरी सड़को की सर्व सुविधा है।

वार्ड में मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल रही है। पीने के लिए शुद्ध पानी और गलियों की नियमित साफ-सफाई से आज लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुआ है। मंदिर के तालाब और आसपास का सौंदर्यीकरण करने से रात में यहां की सुंदरता काफी बढ़ गई है। साथ ही मंदिर परिसर की सुंदरता भी बढ़ गई। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री यादव, मेयर नीरज पाल सहित हजारों की संख्या में लोग ​शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button